September 21, 2026

युवा उर्जा साहस और आत्मविश्वास के साथ समाज के विकास में योगदान दें : उप मुख्यमंत्री

नारायणपुर। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव और संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप आज रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद कर रही है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। स्वामी विवेकानंद ने कुशाग्रबुद्धि के साथ समाज को अच्छी सभ्यता का विकास करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने भारत की सस्कृति, मान सम्मान के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 09 सितम्बर 1893 में शिकागो के धर्म सभा में जो उपदेश दिये वह अस्मरणीय है।

वनमंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन को अनुसरण कर अपने जीवन को विकसित और सफल बनाएं। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को आग्रह करते हुए कहा कि परिश्रम ही अच्छे जीवन को प्राप्त करने के लिए एक साधन है। मनुष्य को देश और मातृभूमि के प्रति अपने दिल में एक सम्मान की भावना जागृत होनी चाहिए।

राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामकृष्ण मिषन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद महाराज ने कहा कि आज पूरा देश युवाओं के साथ खड़ा है। आप सभी को मालूम है कि जिले में वर्ष 1984 में रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना हुई है। अबूझमाड़ के लोगों को बेहरत स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए इस आश्रम की स्थापना हुई थी। यहां के बच्चे आश्रम में पढ़ाई कर एक अच्छा इंसान बनकर समाज में अमूल्य योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम में स्वामी अनुभवानंद, संध्या पवार, रूपसाय सलाम, गौतम गोलछा, बृजमोहन देवांगन, प्रताप मण्डावी, जैकी कश्यप, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित आश्रम साधुगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *