जगदलपुर

दीपोत्सव कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने किया दीप प्रज्ज्वलित

जगदलपुर। दीपोत्सव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा बस्तर की अन्य जगहों नकारात्मक छवि को तोड़ने की कोशिश करें। दलपत सागर में दीप प्रज्वलित करते हुए यह संकल्प लें कि समूचे बस्तर में शांति स्थापित हो, बस्तर के गाँव-गाँव तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। बस्तर की जनता प्रदेश- देश के विकास में सक्रिय सहभागी बनें।

इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर श्रीमती सफ़िरा साहू, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि की मौजूदगी विभिन्न समाजों, व्यापारिक संगठनों, युवोदय के स्व-सेवक सहित हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिकों ने ऐतिहासिक दलपत सागर के किनारे लगभग दो लाख 51 हजार से अधिक दीपों को प्रज्ज्वलित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *