September 20, 2026

भगत सिंह स्कूल में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

शहर के भगत सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में आज संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओ को संविधान की प्रस्तावना एवं शपथ दिलाई गई। संविधान दिवस कार्यक्रम में प्राथमिक माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। शाला के व्याख्याता चंद्र प्रकाश देवांगन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संविधान की शपथ दिलाई। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी महिमा ने संविधान दिवस पर कविता पाठ किया एवं संविधान की रूपरेखा एवं संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए हुए अपने लेख प्रकाशित किया।

व्याख्याता चंद्र प्रकाश देवांगन ने बताया कि 2015 में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 125 में जयंती के अवसर पर संविधान दिवस मनाने की परंपरा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत की। तब से प्रति वर्ष हम 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाते आ रहे हैं। संविधान भारत की आत्मा है। यह संपूर्ण प्रभूतत्व संपन्न भारतीय गणराज्य की घोषणा करता है और संविधान के नियमों से भारत के सभी नागरिकों का परिचय कराता है।

प्राचार्य श्रीमती विनीता बेंजामिन सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को संविधान दिवस की उपयोगिता बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। व्याख्याता किरण चौहान ने संविधान दिवस पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किया। व्याख्याता अनिल शुक्ला ने संविधान दिवस पर अपने स्वरचित कविता का पाठ करते हुए नारे लगाए। व्याख्याता श्रीमती नीतू शर्मा ने इस अवसर पर रंगोली, नुक्कड़, नाटक, चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता विद्यार्थियों के बीच रखा गया।

रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी कविता, महिमा, हर्षिता, साक्षी, माहेश्वरी, कल्पना, वासिनी, सपना, नेहा, और चित्रकला में हरीश, सुनेमियां, हेमंत प्रीत राज, लवेश, दिव्या, वंदना बघेल, लक्ष्मी बिस्वाल, लक्ष्मी साहू, हर्षिता, खुशबू , नंदिनी, अरुण आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अंबेडकर पार्क में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। संविधान दिवस पर छात्रों ने “गीता से ना चलता है, ना चलता है कुरान से, मेरा भारत चलता है, भारत के संविधान से” गीत प्रस्तुत किया गया।

अंत में स्कूल की शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र एवं छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर संविधान दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *