September 19, 2026

अवैध गांजा उडीसा से दिल्ली खपाने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

जगदलपुर । (बस्तर न्यूज) बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है। आज अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है । थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति द्वारा चार पहिया वाहन में अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति. पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु सउनि अजीत सिंह, देवेन्द्र राय
प्र.आर. अहिलेश नाग, आरक्षक जोगेश्वर कश्यप, वीरेन्द्र ठाकुर आदि की टीम गठित कर रवाना किया गया था ।

छत्तीसगढ उडीसा सीमा पर नगरनार पुलिस की कार्यवाही

 

उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग के दौरान एक चार पहिया छोटा हाथी वाहन क्रमांक यूपी 83 सीटी 2765 को रोक कर चेक किया गया। जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज चतुर्वेदी निवासी दिल्ली का होना बताया। जिसके वाहन की तलाशी लेने पर उक्त छोटा हाथी के डाला के नीचे अलग से चेम्बर बना था । जिसमें 80 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया एवं पूछताछ पर उसके द्वारा उक्त गांजा को उडीसा से दिल्ली की ओर ले जाकर तस्करी करना स्वीकार किया। संदेही का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी सुरज चतुर्वेदी के विरूद्ध थाना नगरनार में 20(बी)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी के कब्जे से 80 किलोग्राम गांजा, एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक यूपी 83 सीटी 2765, मोबाईल एक नग एवं 2650 रूपये नगद व अन्य कागजात जप्त किया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया है । जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत चार लाख रूपये आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *