September 19, 2026

बम भोले जयघोष के साथ कावड़ियों ने निकाली यात्रा

जगदलपुर । (बस्तर न्यूज) मिथिला समाज द्वारा आज द्वितीय सावन सोमवार के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा निकाली । सुबह 9:00 बजे से कांवड़ यात्रा मिथिला समाज भवन अनुपमा चौक के समीप से आरम्भ होकर महादेव घाट पहुंचेगी । जहाँ से जल लेकर कांवड़ यात्रा वापस समाज भवन आयेगी । मिथिला समाज की ओर से आयोजित कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं सम्मिलित हुए। और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया ।मातृशक्ति भी कावड़ यात्रा में सम्मलित हुई

कांवड़ यात्रा में मातृशक्ति ने भी हिस्सा लिया

मिथिला समाज द्वारा आयोजित यदि सावन सोमवार के अवसर पर कावड़ यात्रा में समाज की महिलाओं ने भी कदम से कदम मिलाकर इस यात्रा में सम्मिलित होकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *