जगदलपुर

सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर सभी कार्य करें : रजनीश सिंह

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर बेहद गंभीरता से कार्य कर रही है। भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र पर पहुँच कर स्थानीय निवासियों से भेंट की।

भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य करती है। देश के वैभव को शिखर तक पहुंचाने अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। माँ दंतेश्वरी शक्ति केन्द्र में बूथ स्तर पर भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी ने शक्ति केन्द्र प्रभारी और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की और भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने कहा। प्रत्येक कार्यकर्ता को पचास सदस्य बनाने है और एक-एक बूथ में दो सौ सदस्य बनाना है। हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक पहुँच कर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच जायें, घर-घर पहुँच कर संवाद स्थापित करें और भाजपा की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण करवायें।

सदस्यता कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, वेद प्रकाश पांडेय, सुरेश गुप्ता, राकेश तिवारी, मनोहर दत्त तिवारी, प्रकाश झा, राजपाल कसेर, दशरथ गुप्ता, आर्येन्द्र आर्य, अतुल सिम्हा, प्रकाश झा, संतोष बाजपेयी, योगेश शुक्ला, रजिता पानीग्राही, जगत चौहान, माधवी मण्डल, प्रीतम बघेल, कमल दास, रतन नाग, अखिलेश शुक्ला, शांति कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, तुलसी कश्यप, लक्ष्मी कर्मा, सुलोचना मंडावी, मनीमा सागर, पार्वती सागर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *