September 26, 2026

12 वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का हुआ आगाज

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

ऑल बस्तर जिला जूडो संघ द्वारा आयोजित 12 वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का आगाज नगर के टाउन हाल जगदलपुर में हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि योगेंद्र पाण्डे, राणा घोष, प्राचार्य स्वर्णलता लीमा, विशिष्ट अतिथि जानी कुजूर, उदय कुमार, राजेंद्र सिंह के करकमलों द्वारा किया गया । उक्त प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के 225 खिलाड़ी 20 अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता की उद्घाटन मैच 10 वर्ष से नीचे की बालक वर्ग में हुई। जिसमें कव्यांस प्रथम, विराज बाला द्वितीय तथा अत्रि कुमार तृतीय स्थान पर रहे ।

आज के विजेता खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि योगेंद्र पाण्डे ने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि जूडो खेल आत्म विश्वास के खेला जाता है। ये जूडो खेल ओलंपिक खेलों में भी शामिल है। बच्चो को निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए , हार नहीं मानना है। जूडो खेल अनुशासन का खेल है।

दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए निर्णायक मंडल में कु. कविता मकसूद हुसैन, नवीन ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर, ज्वाला आदि शामिल हैं। जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ साथ उनके माता-पिता भी उपस्थित थे।
मंच संचालन ऑल बस्तर जिला जूडो संघ सचिव अब्दुल मोईन ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *