जगदलपुर

पीसीसी चीफ ने स्व. राजीव गांधी की जयंती पर किया माल्यार्पण

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा कंप्यूटर क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राजीव गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी दूरदृष्टा थे। उन्होंने अपने नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को पंचायती राज के माध्यम से स्थानीय सत्ता और विकास में भागीदारी दी। स्व.राजीव गांधी का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। आज जो 18 साल के युवा को अपना मताधिकार देने का अधिकार है। वह उनकी ही सोच का परिणाम है। पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए उन्हें पंचायती राज एक्ट लागू किया। राजीव गांधी नवीन भारत के प्रणेता रहे हैं। कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत भी उन्हीं के द्वारा की गई थी।

इस अवसर पर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, वरिष्ठ कांग्रेसी मिथलेश स्वर्णकार, रेखचन्द जैन, चंदन कशयप, सतपाल शर्मा, शंकर राव, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, कविता साहू, उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, गौरनाथ नाग, चंपा ठाकुर, सुर्या पानी, सुखराम नाग, ललिता राव, आर के गिरी, महेंद्र महापात्र, अमरनाथ सिंह, जावेद खान, सहदेव नाग, प्रशांत जैन, कमलेश पाठक, जाहिद हुसैन, अल्ताफ़ उल्ला खान, महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, निकेत राज झा, असीम सुता, शादाब अहमद, अजय बिसाई, संदीप दास, अर्पणा बाजपाई, पापिया गाइन, शहनाज़ बेगम, सुषमा सुता, अंजना नाग, सायमा अशरफ, एस नीला, ज्ञानेश्वरी जाधव, मनीता राऊत, नीलम कश्यप, विशाल खम्बारी, उस्मान रज़ा, पंकज केवट, अंशु, तरणजीत सिंह, विक्की राव, पंकज केंवट, अरुण गुप्ता, नितेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *