Raipur खेलकूद

राष्ट्रीय सीनियर किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ियों ने 29 पदक जीते

रायपुर/बस्तर न्यूज

वाको इंडिया किक बाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में गोवा किक बाक्सिंग एसोसियेशन के द्वारा इंडोर स्टेडियम मापुसा गोवा में 24 से 28 जुलाई तक सीनियर महिला पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1109 खिलाड़ियों ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन, म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स में हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने सयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने वाले राज्य के सीनियर वर्ग के 50 महिला पुरुष खिलाड़ियों का चयन रायपुर में आयोजित 11 वी राज्य स्तरीय सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल में विगत प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जिन्होंने विभिन्न वजन वर्गो में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 17 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। राज्य की टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, धमतरी, मुंगेली सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ीयो ने एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदीवान के नेतृत्व में रेफरी मनीष बाग तथा कोच विशाल हियाल एवं मैनेजर के साथ हिस्सा लिया। यह चैंपियनशिप पूरी तरह से डिजिटल रूप से संपादित हुई, यानी सदस्य पंजीकरण, इवेंट भागीदारी, स्कोरिंग, परिणाम सभी ग्लोबल स्पोर्टडेटा इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम और आर स्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से किए गए।

राज्य की टीम के सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, आरती ग्रुप के डायरेक्टर राजीव अग्रवाल, मनीष मंडल, राजीव मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, सरजीत सिंह बख्शी, मनीष बाग, विशाल हियाल, रघुनाथ नायक, सरवर एक्का, वेंकटेश मानिकपुरी, दुर्गेश पटेल, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रेहाना फातिमा, अंतराष्ट्रीय रेफरी देवसागर साहू, पूजा पांडेय, मयंक डडसेना, शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, रितेश साहा, जुनैद आलम, रमेश साहू, सानू मेहराज, मो आसिफ, हिकांशु यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल, श्रेया शुक्ला एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।

जिलेवार पदक तालिका

कोरबा जिला

लोकिता चौहान 2 स्वर्ण, शुभम कुमार यादव रजत, अंकुश लाल यादव 2 कांस्य, प्रतिभा राय कांस्य,अभिषेक खांडेकर 1 रजत 1 कांस्य ।

सरगुजा जिला

स्वाति रजवाड़े स्वर्ण, न्यूटन खुजूर रजत, सरवर एक्का कांस्य, लक्की ठाकुर 2 कांस्य ।

बिलासपुर जिला

योगिता साहू स्वर्ण, किरण साहू 2 कांस्य, सीमा सिंह कांस्य, रुचिरा नायडू कांस्य, प्रिया भोई कांस्य, सुभधरा कुमारी कांस्य ।

रायपुर जिला

दामिनी ध्रुव स्वर्ण, सत्यम साहू स्वर्ण, अंबिका पटेल रजत एवं कांस्य,अंबिका पटेल रजत एवं कांस्य,अनु देवी कंवर रजत, रियाशा बाग रजत, तीरथ भारद्वाज कांस्य, आकाश कांस्य, बरूण बाग कांस्य, हिमांशु बरमाल कांस्य, विजाया साहू कांस्य, टीम इवेंट गर्ल्स कांस्य ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *