September 26, 2026

नक्सलियों के शहीद सप्ताह को डीआरजी बस्तर फाइटर के जवानों ने किया नाकाम

दंतेवाडा/बस्तर न्यूज

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, नक्सल आप्स अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा राम कुमार बर्मन के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् आज दंतेवाड़ा के थाना बारसूर क्षेत्र के ग्राम कोसलनार मंगनार और कुवेम के आसपास डीवीसीएम मुरली व हेमलालके साथ 20 से 25 नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना व ग्राम कोसलनार में शहीद सप्ताह पर आयोजन करने की आसूचना पर दंतेवाड़ा से नक्सल गस्त सर्च अभियान हेतु डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स के जवान रवाना हुए थे। गश्त सर्चिंग के दौरान फोर्स को कोसलनार ग्राम के उत्तर दिशा में टेंट व नक्सल स्मारक दिखाई दिया । जिसे माओवादियों द्वारा पूर्व में मारे गये माओवादी सतीश के याद में बनाया गया था एवम उसके चारों ओर आयोजन के लिए तैयारी की गई थी, जवानों द्वारा आसपास सघन सर्च किया व नक्सल स्मारक को ध्वस्त किया गया और सर्च करते हुऐ डीआरजी बस्तरफाइटर की टीम वापस हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *