जगदलपुर

भाजपा नेत्री दीप्ति पांडे ने मुख्यमंत्री को छप्पन भोग प्रसाद भेंट किया

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर की नेत्री दीप्ति पांडे और ओंकार पांडे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राजधानी स्थित उनके निवास में सौजन्य भेंट के दौरान बस्तर गोंचा पर्व पर भगवान जगन्नाथ को अर्पित किए गए 56 भोग दिया।

मालूम हो कि इस गोंचा महापर्व के दौरान दीप्ति पांडे परिवार द्वारा सिरहासार भवन में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को छप्पन भोग अर्पण किया गया था। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण किया। दीप्ति पांडे ने बताया पिछले 25 वर्षों से लगातार उनके परिवार द्वारा भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जा रहा है। आगे भी इस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में गोंचा पर्व उत्सव 600 से अधिक वर्षों से मनाया जाता है। बस्तर की रथ यात्रा चालुक्य वंश के शासकों द्वारा शुरू की गई थी और बस्तर के महाराजा पुरुषोत्तम देव ने ओडिशा में जगन्नाथपुरी का दौरा किया था। राजा पुरुषोत्तम देव महाराज ने जगन्नाथपुरी को पन्ना चढ़ाया और रथपति की उपाधि प्राप्त की। 1408 में राज्याभिषेक होने और पुरी से वापस आने के बाद, राजा पुरुषोत्तम देव ने एक रथ का निर्माण करने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *