September 26, 2026

शासकीय स्कूल कोरकोटी में हुआ न्योता भोज एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

दंतेवाड़ा । प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से लाभान्वित हो रहे बच्चों को अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदाय किया जा रहा है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिला के गीदम विकासखण्ड अंतर्गत अंदरूनी क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कोरकोटी में डॉ कविता स्वामी ने ’’न्योता भोज’’ का आयोजन करवाया। उल्लेखनीय है कि ’’न्योता भोजन’’ में छात्रों के लिए खीर, पूड़ी, पनीर, हरा सब्जी आदि शामिल किया गया था। मालूम हो कि डॉ कविता स्वामी जवाहर नवोदय विद्यालय बारसूर की भूतपूर्व छात्रा भी रह चुकी है। इस संबंध में डॉ कविता का कहना था कि ’’न्योता भोजन’’ के माध्यम से बच्चों को नया स्वाद एवं पौष्टिक भोजन देना उनकी दिली मंशा थी।

इस ’’न्योता भोजन’’ में शाला में उपस्थित 25 विद्यार्थियों के साथ समुदाय, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, विकास खंड शिक्षा अधिकारी शेख रफीक, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी भवानी पूनेम, खंड स्रोत समन्वयक जितेंद्र सिंह चौहान, संकुल समन्वयक हितामेटा बनित कुमार नाग एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

भोजन के पश्चात सभी के सहयोग से शाला परिसर में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। और पेड़ पौधे लगाकर बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *