September 20, 2026

एशियन मार्शल आर्ट चेम्पियनशिप में बस्तर के खिलाडी दिखाएंगे दम

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

यूनाइटेड वर्ल्ड मार्शल आर्टस फेडरेशन के तत्वाधान में यूनाइटेड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन एशिया द्वारा 21 से 23 जुलाई को त्यागराजन स्पोर्ट्स कॉम्फ्लेक्स नई दिल्ली मे आयोजित म्युथाई चेम्पियनशिप में बस्तर के 9 खिलाड़ी कोच अब्दुल मोईम के साथ रवाना हुए है। उक्त चेम्पियशिप में भारत के अलावा 8 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे ।

जिसमे बस्तर से भारत के तरफ एलक्स कुमार पंकज मौर्य, वेदांत श्रीवास, सुरभि यादब, शानिका मिश्रा, सोनाली कुशवाहा, तमन्ना कश्यप, सुप्रभा नाग, गीताक्षि श्रीवास व कोच अब्दुल मोईम नवीन कुमार के नैतृत्व में भाग ले कर बस्तर का नाम रौशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *