जगदलपुर खेलकूद

राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप मे बस्तर के खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन तमिलनाडु द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 25 से 30 मई तक चेन्नई में किया गया था । इस मेगा इवेन्ट में भारत वर्ष के 29 राज्यों की टीम के लगभग 1100 खिलाड़ियों, अधिकारियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ के 57 सदस्यीय टीम में  32 बालक, 25 बालिकायें ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, 10 रजत और 15 काँस्य पदक सहित कुल 37 पदक जीते ।

उल्लेखनीय है कि बस्तर के 28 खिलाड़ियों में से 19 खिलाड़ियों ने 05 स्वर्ण, 06 रजत और 08 काँस्य पदक जीते और 09 खिलाड़ी पदक विहीन रहे।

स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम

1. कु महिमा उइके (बालोद)
2. कु तमन्ना कश्यप (बस्तर)
3. कु सानिका मिश्रा (बस्तर)
4. कु सुप्रभा नाग (बस्तर)
5. युवराज सिंह (बस्तर)
6. कु गीताक्षी श्रीवास (बस्तर)
7. कु रागिनी कुमारी मँझवार (कोरबा)
8. गौरव साहू (कोरबा)
9. कु मिशा (कोरबा)
10. कु अनिता जांगड़े (कोरबा)
11. कु कनिष्का श्रीवास (रायपुर)
12. आकाश कासू (रायपुर)

रजत पदक विजेताओं के नाम

1. पुष्कल जैन (बस्तर)
2. पंकज मौर्य (बस्तर)
3. रुद्राक्ष सोरी (बस्तर)
4. नैतिक कुमेटी (बस्तर)
5. कु सुरभि यादव (बस्तर)
6. कु अन्या कौशिक (कोरबा)
7. ऐश्वर्य यादव (बस्तर)
8. कु वंशिका सखारकर (बालोद)
9. कु तनुजा साहू (बालोद)
10. कु वाणी (बालोद)

काँस्य पदक विजेताओं के नाम

1. एलेक्स कुमार (बस्तर)
2. वेदान्त श्रीवास (बस्तर)
3. मेहुल बिस्वास (बस्तर)
4. दीपांशु सिंह (कोरबा)
5. योगेश बिस्वास (बस्तर)
6. घृतेश साहू (रायपुर)
7. शौर्य वर्धन (बस्तर)
8. कु श्रुति शर्मा (बस्तर)
9. कु रिषा नैन (कोरबा)
10. कु सपना कश्यप (बस्तर)
11. कु दिव्या अग्रवाल (रायपुर)
12. कु रागिनी यादव (रायपुर)
13. कु पुष्पांजलि नाग (बस्तर)
14. कु पल्लवी साहू (रायपुर)
15. राजीव कुमार (बालोद)

दल में राज्य म्यूथाई संघ के अधिकारी, कोच, मैनेजर का दायित्व अब्दुल मोईन, कु. सुमन राव, कु मकसुदा हुसैन ने निभाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *