September 19, 2026

40 मेधावी बच्चों को किया गया टेबलेट का वितरण

जगदलपुर । बस्तर जिले के 40 मेधावी बच्चों को नीट और जेईई की परीक्षाओं की तैयारी के लिए टेबलेट का वितरण किया गया। परीक्षा के माध्यम से मेधावी बच्चों के चयन के उपरांत आज जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर जिला प्रशासन, नीति आयोग, बाइजुस और आकाश द्वारा यह टेबलेट प्रदान किया गया।

वितरण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा, सहायक परियोजना समन्वयक अशोक पांडे, आरफा वेलफेयर फाउंडेशन की महफूजा हुसैन, बायजुस की जिला फैलो प्रभज्योत कंबो उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *