September 20, 2026

ओबीसी महासभा ने नंदू विसाई को किया बस्तर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

जगदलपुर। (बस्तर न्यूज)

ओबीसी वर्ग के हित में निरंतर कार्य एवं प्रयास करने वाली संस्था ओबीसी महासभा द्वारा बस्तर जिला एनएसयूआई के बस्तर विधानसभा अध्यक्ष नंदू बिसाई को छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ओबीसी महासभा के बस्तर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त गया है।

बस्तर संभाग अध्यक्ष दिनेश यदु, उपाध्यक्ष श्रीतुलसीराम ठाकुर एवं जिला संयोजक पूरन जायसवाल की अनुशंसा पर ये जिम्मेदारी सौपी हैं। नंदू बिसाई को संगठन ने ये जिम्मेदारी सौपतें हुए उम्मीद जताई है की वह समर्पण, अनुशासन, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ समाज के सभी वर्ग के साथ सामनजस्य बनाकर कार्य करेंगे। संगठन द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *