November 28, 2026

बैलाडीला में धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने किए समुचित इंतजाम

दंतेवाड़ा। एनएमडीसी की बचेली एवं किरंदुल परियोजनाओं में एल-1 एवं एल-2 भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं द्वारा किए जा रहे आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रदर्शन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, ताकि आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन के कारण आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन द्वारा विशेष रूप से स्कूली बच्चों के विद्यालय आने-जाने, शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों तथा ड्यूटी पर तैनात जवानों के आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं एवं आवश्यक कार्यों से आने-जाने वाले लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान दोनों नगर में आम दिनों की तरह बाजार भी सामान्य तौर पर खुले रहे। प्रशासन का उद्देश्य युवाओं के लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे तथा आम नागरिकों की दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *