November 27, 2026

बैलाडीला में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने निकाला फ्लैग मार्च

दंतेवाड़ा। एनएमडीसी की बचेली एवं किरंदुल परियोजनाओं में एल-1 एवं एल-2 भर्ती प्रक्रिया को लेकर उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा बचेली एवं किरंदुल में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *