दंतेवाड़ा। राष्ट्रीय बाल विज्ञान के राज्य स्तरीय आयोजन में जिले की प्रतिभावान छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होकर जिले को गौरवान्वित किया है। जिले के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से किसी विद्यार्थी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि से जिले के शिक्षा जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पल्लवी की इस सफलता में उनकी शिक्षिकाओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस उपलब्धि पर प्राचार्या सहित विद्यालय परिवार ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पल्लवी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
