November 10, 2026

गोवर्धन पूजा परंपरा और श्रद्धा के साथ मनाई गई, भक्तों ने सुनी श्रीकृष्ण की कथा

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

गोवर्धन पूजा का पर्व आज शहर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के अहंकार को समाप्त करने और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है।

इस दिन गाय और बैलों की पूजा करने के साथ उन्हें सजाया जाता है। घरों में अन्नकूट का भोग तैयार कर भगवान को अर्पित किया जाता है। गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और कृषि संस्कृति के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *