November 10, 2026

संस्कृति, परंपरा और आस्था का अनूठा संगम ईशर गौरा महापर्व

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

शहर के पथरागुड़ा में ईशर गौरा महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। पर्व को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह रहा। ईशर गौरा महापर्व बस्तर की समृद्ध आदिवासी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व भगवान ईशर (शिव) एवं माता गौरा (पार्वती) के प्रति श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जाता है। पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई।

इस आयोजन में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों और सांस्कृतिक परंपराओं ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। ईशर गौरा महापर्व केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का भी संदेश देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और पूर्वजों की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस महापर्व ने एक बार फिर बस्तर की समृद्ध संस्कृति, लोकपरंपरा और सामूहिक आस्था की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

इस अवसर समाज के संभागीय महा सचिव लिलेश्वर सिंह ध्रुव, परिक्षेत्र अध्यक्ष अशोक मंडावी, जिला सचिव ओम प्रकाश ध्रुव,भगत राम कोर्राम, नीलकंठ ठाकुर, उप मुड़ादार सीताराम नेताम, रमेश नेताम, जितेंद्र साहू, धनी राम भंडारी, संतोष भंडारी, सुभाष भंडारी, संतोष ध्रुव, करण सिंह ध्रुव, महिला अध्यक्ष दया बती ध्रुव, गौरी ध्रुव, राधा ध्रुव, अनीता ध्रुव, नीलम ध्रुव, गीता ध्रुव, शारदा मरकाम, देव कुवारी ध्रुव, बुधनी बाई, फूलों बाई, केशव ध्रुव, राधा बाई साहू, कुमारी बाई, पारो भाई नाग, चंपा यादव, सगरो बाई मंडावी, रामनारायण ध्रुव, पायल मरकाम, रोशनी ध्रुव, गिरिवर नाग वंशी, व्ही एस ध्रुव, उर्मिला ध्रुव, जितेंद्र कुम्भकार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *