October 20, 2026

विजयादशमी के पावन अवसर पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजा

सुकमा/बस्तर न्यूज

विजयादशमी के पावन अवसर पर आज पुलिस लाइन सुकमा में पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष कुंवर भी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस बल के समस्त अधिकारियों एवं जवानों की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। पुलिस विभाग में शस्त्र पूजा की परंपरा कर्तव्य, साहस, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश देती है।

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने किया शस्त्र पूजन

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल द्वारा विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर जिले के डीआरजी परिसर एवं समस्त थानों में भी परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना को दोहराया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर, एसडीओपी नारायणपुर अजय सिंह, एसडीओपी छोटेडोंगर मनोज मांडवी, रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा, मोहसिन खान, सूबेदार विक्रम सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *