September 30, 2026

बाढ़ की विभीषिका से रूबरू हुए पूर्व विधायक, ग्रामीणों की मांगो पर दी सहमति

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

पूर्व विधायक रेखचंद जैन बाढ़ की विभीषिका से रूबरू होते प्रभावित गावों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने शासन से प्रभावित परिवारों को आवास देने, ऋण माफ़ी आदि की मांग की है। बाढ़ प्रभावित गांव नदी बोड़ना, भेजापदर व रामपाल में अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को राहत सामग्री प्रदान की। उन्होंने शासन- प्रशासन से मांग भी की।

यह रही प्रमुख मांगे
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस इस वक़्त प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल आवास योजना का लाभ देते आवास उपलब्ध कराया जाए। साथ ही ऋण माफ किया जाए और खेती-किसानी के समस्त लाभ व सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि प्रभावित परिवारों का जीविकोपार्जन हो सके। नुकसान की भरपाई के लिए सर्वेक्षण और शासन द्वारा निर्धारित रकम का वितरण जल्द से जल्द करने की मांग भी पूर्व विधायक ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *