जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने लाला जगदलपुरी सेंट्रल लाईब्रेरी परिसर में स्थापित बस्तर किएटर्स हब का विजिट किया। विद्याथियों ने इस दौरान पाॅडकास्ट स्टूडियो की सुविधा एवं इसके रिकार्डिंग व एडिटिंग प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
इस मौके पर सहायक कलेक्टर यशवंत नायक ने युवाओं को मार्गदर्शित किया। उन्होंने बताया कि बस्तर में कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में स्वरोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं। साथ ही कंटेंट क्रिएशन के माध्यम से बस्तर के इन्फाॅर्मेशन को दुनिया तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस स्टूडियो में कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। स्टूडियो में मौजूद प्रोफेशनल कैमरे से युवा विविध विषय पर कटेंट तैयार कर सकते हैं। बस्तर के क्षेत्रीय बोली में भी कंटेंट बनाकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इस दौरान संवाद के जिला कोऑर्डिनेटर ने पाॅडकास्ट स्टूडियो की संचालन, रिकार्डिंग व एडिटिंग प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस पाॅडकाॅस्ट स्टूडियो में हाइटेक कैमरे, माईक, लाईट, मिक्सर, एडिटिंग सिस्टम उपलब्ध है। बैकग्राउंड को अपने कंटेंट के अनुसार परिवर्तित करने की भी सुविधा है। कंटेंट किएटर इस पाॅडकाॅस्ट स्टूडियो का नाॅमिनल फीस पर उपयोग कर सकते हैं। सितंबर और अक्टूबर महीने में रिकार्डिंग को युवाओं के लिए निःशुल्क रखा गया है।
विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला विभागाध्यक्ष डाॅ. विनोद कुमार सोनी के मार्गदर्शन में डाॅ. कुमार सिंह तोप्पा व निरंजन कुमार ने विजिट टीम का नेतृत्व किया। विजिट में पीडीजेएमसी के स्टूडेंट्स कालेंद्र, हर्षवर्धन, सोनसिंग, सुरेंद्र, आशीष, प्रशांत, गोविंद, हिमांशु, जयशंकर, भवानी, मैना, टिकेश्वरी, मोहित, राजन, प्रवीर, अजय आदि शामिल थे।
