September 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप वेटरन के लिए रवाना

भिलाई/बस्तर न्यूज

अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप वेटरन, साराजेवो, बोस्निया एवं हर्जेगोविना (यूरोप) के लिए आज रवाना होंगी। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 24 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें किरण शर्मा को रेफरी के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस प्रतियोगिता में वे विभिन्न देशों के जूडो खिलाड़ियों के मुकाबलों में निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। इसके पश्चात 25 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले स्पेशल ओलंपिक कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता निर्धारित है।

किरण शर्मा इससे पूर्व भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेफरी के रूप में उनका चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा देश के लिए गौरव का विषय है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष, किरण शर्मा के कोच अरुण द्विवेदी तथा संघ के महासचिव संभूराम सोनी ने भी विश्वास व्यक्त किया कि किरण शर्मा अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट रेफरिंग से भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *