जगदलपुर

चतुर्थ वर्षगांठ पर सुरों से सजी शाम, संगीत के रंग में मना जश्न

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

राग द म्यूजिकल ग्रुप का चतुर्थ वर्षगांठ समारोह स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। संगीत, देशभक्ति और बॉलीवुड गीतों से सजी इस संगीतमय शाम ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर एवं पूर्व विधायक जगदलपुर, ग्रुप के संरक्षक श्रीमती नीतू भदौरिया एवं सुरेश जैन सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत “वंदे मातरम्”, “ऐ वतन वतन” और “मिट्टी के बेटे” जैसे गीतों से हुई। इसके बाद “जिया जले”, “ये तूने क्या किया”, “मेरे ढोलना सुन”, “दिल का जो हाल है”, “हर किसी को नहीं मिलता”, “ओ साथी चल”, “तू जो नहीं बराबर”, “ये कहाँ आ गए हम” सहित अनेक लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। संगीत प्रेमियों को “जिंदगी मौत न बन जाए”, “आंखों में काजल है”, “एक न एक दिन ये”, “कर ले प्यार कर ले”, “दीवाना मैं हूँ दीवाना”, “तू क्या जाने वो बेवफा”, “वादा रहा सनम” और “बेकरार करके हमें” जैसे सदाबहार गीत भी सुनने को मिले। सैक्सोफोन पर प्रस्तुत देशभक्ति एवं बॉलीवुड की मधुर धुनों ने भी दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

राग द म्यूजिकल ग्रुप की चार वर्षों की संगीत यात्रा में समूह ने निरंतर संगीत प्रेमियों को मंच से जोड़ने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया है।

राग द म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष बीजू बिस्वास ने कहा कि राग का मुख्य उद्देश्य केवल संगीत कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि नई एवं प्रतिभाशाली गायन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि राग आने वाले समय में भी स्थानीय एवं नवोदित कलाकारों को प्रोत्साहित करने तथा संगीत प्रेमियों के लिए बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

कार्यक्रम में प्रशांत दास, बीजू बिस्वास, समीर, निशांत, यश, बेनी, अथर्व, भावेश, शेरॉन, प्रथा, प्रियंका, जस्मीत सहित राग परिवार के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर सभागार लगातार तालियों की गूंज से गूंजता रहा। आयोजकों ने कहा कि दर्शकों का स्नेह और कलाकारों का उत्साह ही राग की चार वर्षों की यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम के अंत में राग द म्यूजिकल ग्रुप की ओर से सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *