दंतेवाड़ा। भारत की आजादी के अवसर पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण के बाद इस उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

जनसंपर्क कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
दंतेवाड़ा, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय दंतेवाड़ा में उप संचालक रंजीत पुजारी ने ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सत्यनारायण नाग, जलंधर गोयल, तोपेश्वर सेठिया, अमित शर्मा, सुश्री रेणुका सिंह, सुश्री सविता कराटिया, श्रीमती मुहासी कश्यप आदि उपस्थित थे।




