जगदलपुर

तिरंगा यात्रा के तहत बाइक रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश

जगदलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा के अंतर्गत बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली ने जगदलपुर शहर के पी जी कॉलेज चौक से प्रारंभ होकर, अग्रसेन चौक, दंतेश्वरी मंदिर होते दलपत सागर के किनारे से विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

रैली का समापन जिले के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में हुआ, जहां अधिकारियों एवं प्रतिभागियों द्वारा चित्रकोट जलप्रपात एवं आसपास के पर्यटन क्षेत्र की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि बाइक रैली के साथ स्वच्छता अभियान को एक पहल के रूप में स्वागत है, हम तिरंगा यात्रा में प्रधानमंत्री के पहल स्वच्छता अभियान को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल में करने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *