जगदलपुर

विश्व आदिवासी दिवस रैली का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज आदिवासी समाज द्वारा आयोजित विशाल रैली का शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल समाज के लोगों का पुष्पमाला एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और समाज के सदस्यों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं। आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की पहचान, संस्कृति और गौरव का अभिन्न हिस्सा है। आदिवासी समाज ने सदियों से अपनी समृद्ध परंपराओं, लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन पद्धति को संजोकर रखा है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में आदिवासी समाज की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल रैली का स्वागत करते हुए कहा कि आदिवासी समाज केवल छत्तीसगढ़ की पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, प्रकृति और सामाजिक मूल्यों का मजबूत आधार है।

इस अवसर पर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, रविशंकर तिवारी, अंगद त्रिपाठी, हेमू उपाध्याय, महामंत्री नीतीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, दयाराम कश्यप, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, सलीम जाफर अली, पंकज केवट, पार्षद रामकृष्ण तिवारी, अफरोज बेगम, सोनू कश्यप सहित शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *