जगदलपुर

बस्तर के युवराज ने एशियन यूथ गेम्स में सातवां स्थान प्राप्त कर देश-प्रदेश को गौरान्वित किया

जगदलपुर/बस्तर न्यूज ओलंपिक कॉउंसिल ऑफ एशिया द्वारा बहरीन (यूएई) में आयोजित “एशियन यूथ गेम्स” मे होने वाले 21 विभिन्न खेलो में से एक खेल म्यूथाई में भारतीय दल भाग ले रहा है। म्यूथाई के “मिक्स माई म्यू” टीम इवेन्ट में बस्तर जिला संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के म्यूथाई खेल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी युवराज सिंह राजपूत ने […]

जगदलपुर

गौरा गौरी विवाह महा पर्व बड़े धुमधाम से मनाया गया

जगदलपुर/बस्तर न्यूज आदिवासी ध्रुव गोड़ एवं अन्य सहयोगी समाज के द्वारा शहर के पथरागुड़ा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवो के देव बुढ़ा देव और मां पार्वती की शादी की साक्षी बने शहर वासी सैकड़ों की संख्या में ईशर गौरा की शादी में शामिल होकर नाचते गाते हुए ईसर गौरा की जय […]

जगदलपुर

नगर के भगत सिंह स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस

जगदलपुर/बस्तर न्यूज साफ हाथ, सेहत के साथ मूलमंत्र को लेकर आज नगर के भगत सिंह स्कूल में प्राचार्या के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें हाथ धुलाई के आठ स्टेप्स व्याख्याता अनिल शुक्ला द्वारा बताया गया। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती विनीता बेंजामिन ने कहा कि आज के समय में […]

जगदलपुर

व्याख्याता श्रीमती नेहा श्रीवास “पोस्ट ऑफ द मंथ” के सम्मान से हुई सम्मानित

जगदलपुर। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समय पालन और रचनात्मक शिक्षण पद्धति के लिए सेजस अलनार की व्याख्याता श्रीमती नेहा श्रीवास को “पोस्ट ऑफ द मंथ” के सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लोहंडीगुड़ा विकास खंड की खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी द्वारा प्रदान किया गया। विनोबा पोस्ट पूरे लोहण्डीगुड़ा विकासखंड में शिक्षकों […]

जगदलपुर

डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

​जगदलपुर। डीएवी संस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आज इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में समापन हुआ। इस आयोजन ने राज्यभर के युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा, अनुशासन और जोश का शानदार प्रदर्शन किया। ​मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने अपने प्रेरक उद्बोधन में खेलों के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा, […]

जगदलपुर

डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

जगदलपुर। खेलों को प्रोत्साहन देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम परिसर में हुआ। तीन दिवसीय खेल आयोजन का उद्घाटन वन मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण और मशाल प्रज्वलन कर किया। वन मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत खेल […]

जगदलपुर

बस्तर दशहरा लोकोत्सव में गायन, नृत्य के साथ ही दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा लोकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 7 अक्टूबर की शाम लालबाग मैदान एक यादगार मंच में तब्दील हो गया। इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड संगीत और बस्तर की समृद्ध जनजातीय परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम का सबसे बड़ा आकर्षण […]

जगदलपुर

श्रद्धालुओं ने भावुकता के साथ माता मावली को किया विदा

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व का एक अत्यंत भावुक और गरिमामय अध्याय मंगलवार को समाप्त हुआ। लगभग 75 दिनों तक चलने वाले इस अद्वितीय और अद्भुत सांस्कृतिक महापर्व की अंतिम रस्म मावली विदाई के साथ इसका समापन हो गया। हजारों की संख्या में जुटे भक्तों द्वारा अपार श्रद्धा के बीच आराध्य देवी मावली […]

जगदलपुर

कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए ‘सृजन अभियान’ की शुरुआत : सप्तगिरि शंकर उल्का

जगदलपुर/बस्तर न्यूज आज शहर के एक होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसे एआईसीसी पर्यवेक्षक व संगठन सृजन प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का ने पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों का दौरा कल से शुरू हो गया है। ये केंद्रीय पर्यवेक्षक राज्य के […]

जगदलपुर

बस्तर दशहरा की ‘बाहर रैनी’ रस्म पूरी, राजा ने माड़िया समुदाय के साथ खाई नवाखानी

​जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में सोमवार को रथ परिक्रमा की अंतिम और सबसे अनूठी रस्म ‘बाहर रैनी’ निभाई गई। इस दौरान राज परिवार के सदस्य ने सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए माड़िया आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ ‘नवाखानी’ (नए चावल की खीर) खाई। इस अवसर पर सांसद एवं बस्तर दशहरा […]